Akash Deep Touches Mother's Feet: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में डेब्यू कैप लेते समय आकाश दीप ने अपनी मां के छुए पैर, देखें खुबसूरत वायरल फोटो

IND vs ENG 4th Test 2024: तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए पदार्पण किया. घरेलू क्रिकेट में वर्षों की मेहनत और रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद, आकाश दीप ने आखिरकार टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना ली है. अपनी टेस्ट कैप प्राप्त करने के बाद आकाश दीप को अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए देखा गया, जबकि उनके भाई ने उनके पास खड़े होकर इस पल के लिए भगवान को धन्यवाद दिया. फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो देखें: