कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और ईशांत शर्मा के राह पर चले अजिंक्य रहाणे, काउंटी क्लब हैम्पशायर से खेलने के लिए बीसीसीआई से लगाई गुहार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इस साल मई, जून और मध्य जुलाई तक काउंटी क्लब हैम्पशायर (Hampshire County Cricket Club) के लिए खेलने हेतु बीसीसीआई (BCCI) से अनुमति मांगी है.

अजिंक्य रहाणे (Photo Credits; File Photo)

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इस साल मई, जून और मध्य जुलाई तक काउंटी क्लब हैम्पशायर (Hampshire County Cricket Club) के लिए खेलने हेतु बीसीसीआई (BCCI) से अनुमति मांगी है. रहाणे ने इस सम्बंध में एक ईमेल पत्र बोर्ड को भेजा है, जिसे बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति को फारवर्ड कर दिया है.

पत्र के मुताबिक रहाणे चाहते हैं कि बोर्ड उन्हें चार दिवसीय मैचों के लिए हैम्पशायर के लिए खेलने की अनुमति दे. रहाणे 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं। रहाणे ने अपना ईमेल पत्र बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी को भेजा है और जौहरी ने उसे प्रशासकों की समिति को फारवर्ड कर दिया है.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: कोलकाता के खिलाफ मिली हार से बौखलाए राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा

आईएएनएस से बात करते हुए एक सीनियर बोर्ड अधिकारी ने कहा कि रहाणे को हैम्पशायर के लिए खेलने की अनुमति न मिले, इसका कोई कारण समझ नहीं आता. बीते साल भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी सरे के लिए खेलने की अनुमति मिली थी.

अधिकारी ने कहा, "बीते साल चेतेश्वर पुजारा और कोहली को काउंटी खेलने की अनुमति मिली थी और इस लिहाज से रहाणे को अनुमति मिलने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए. साथ ही रहाणे विश्व कप टीम में भी नहीं हैं. ऐसे में उनके हिस्से उस समय कोई इंटरनेशनल कमिटमेंट भी नहीं होगा. वह चार दिवसीय मैचों में खेलेंगे और इससे उन्हें विश्व कप के बाद भारत के लिए टेस्ट मैचों में फायदा मिलेगा."

यह भी पढ़ें- India vs Australia: अजिंक्य रहाणे का शानदार अर्धशतक, भारत 301 पर 6

बीते साल पुजारा और कोहली के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी ससेक्स के लिए खेले थे और एक सुधरे हुए गेंदबाज के तौर पर सामने आए थे. ईशांत ने खुद स्वीकार किया था कि काउंटी से उन्हें काफी फायदा मिला था क्योंकि इससे उनकी गेंदबाजी में संतुलन और आत्मविश्वास आया था.

पुजारा भी बीते साल काउंटी में खेले थे और इससे उनके खेल में काफी सुधार आया था और इसके बाद वह भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सफल रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड