देवधर ट्रॉफी: रहाणे की शानदार पारी, लेकिन शतक से पहले ही उठा लिया अपना बल्ला, रैना ने ऐसे ली चुटकी: Video

दरअसल रहाणे ने अपनी शतकीय पारी से पहले ही फैंस के अभिवादन में अपना बल्ला उठा दिया था, उस वक्त रहाणे अपने शतक से 3 रन दूर थे, उनका स्कोर 97 था. तभी ग्राउंड के बाहर बैठे हुए सुरेश रैना ने उन्हें वहां से इशारा किया कि भाई अभी शतक पूरा होने में 3 रन बाकी हैं.

सुरेश रैना ने ली अजिंक्य रहाणे की चुटकी (Photo Credit- Twitter BCCI)

नई दिल्ली: देवधर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इंडिया सी ने इंडिया बी को हरा दिया. इस मैच में सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (144 नाबाद) और ईशान किशन (114) के बीच हुई 210 रनों की साझेदारी कर शुरू में ही टीम की जीत की मजबूत नींव दी. मैच में रहाणे ने अपना शानदार प्रदर्शन देते हुए सेलेक्टर्स को जोरदार संदेश दिया है. भारत की वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने अपनी इस शानदार शतक से साबित कर दिया है कि उनके बल्ले में रनों की कोई कमी नहीं है.

रहाणे और ईशान किशन के अद्भुद शतक की बदौलत इंडिया सी ने देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया बी को 29 रन से मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया है.

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गया यह मैच बेहद रोमांचक था इस मैच में अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन तारीफे बटोर रहे थे, वहीं दूसरी ओर मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने इस माहौल को मजाकिया भी बना दिया. दरअसल रहाणे ने अपनी शतकीय पारी से पहले ही फैंस के अभिवादन में अपना बल्ला उठा दिया था, उस वक्त रहाणे अपने शतक से 3 रन दूर थे, उनका स्कोर 97 था.

तभी ग्राउंड के बाहर बैठे हुए उनके साथी और भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने उन्हें वहां से इशारा किया कि भाई अभी शतक पूरा होने में 3 रन बाकी हैं. रैना ने बाकायदा उंगलियों से इशारा कर उन्हें बताया कि उनका शतक अभी पूरा नहीं हुआ उसमें 3 रन अभी भी बाकी हैं.

इस पर चुटकी लेते हुए कमेंटेटर्स ने भी रैना की बात को दोहराया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट