भारतीय महिला खिलाड़ी पूनम यादव के घर से चोरों ने उड़ाए ज्वेलरी समेत 12 लाख रूपये

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की राईट आर्म लेगब्रेक गेंदबाज पूनम यादव (Punam Yadav) के सैनिकपुरम, मधु नगर (थाना) स्थित घर से चोरी की खबर सामने आ रही है. जी हां खबर के अनुसार महिला खिलाड़ी के घर से 12 लाख रुपये के ज्वेलरी और नकदी पैसों की चोरी हुई है.

पूनम यादव (Photo Credits: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की राईट आर्म लेगब्रेक गेंदबाज पूनम यादव (Punam Yadav) के सैनिकपुरम, मधु नगर (थाना) स्थित घर से चोरी की खबर सामने आ रही है. जी हां खबर के अनुसार महिला खिलाड़ी के घर से 12 लाख रुपये के ज्वेलरी और नकदी पैसों की चोरी हुई है. इस घटना की जानकारी पूनम यादव के भाई मुनेंद्र सिंह ने दी है. मुनेंद्र ने बताया कि 23 फरवरी की रात 8:30 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के पास ही रहने वाले एक मित्र के घर गए थे. एक घंटे बाद जब वह वापस आए तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था.

महिला खिलाड़ी के भाई के अनुसार घर में चोरों ने दो अलमारी के लॉकर तोड़ दिए, जिसके बाद सोने के ज्वेलरी, घड़ी, कैमरा और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए. घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. चोरों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है. बता दें कि मुनेंद्र सिंह एक कंपनी में सर्विस इंजीनियर हैं.

यह भी पढ़ें- India vs England Women Cricket 3rd ODI 2019: तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को दो विकेट से दी शिकस्त, लेकिन 1-2 से गवाई सीरीज

चोरी के बाद पूनम यादव के भाई मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वह अक्सर घर से परिवार सहित बाहर जाते हैं. मगर आज तक कभी चोरी की वारदात नहीं हुई. लेकिन इस बार एक घंटे के लिए ही वो परिवार सहित बाहर गए थे. इससे लगता है कि किसी ने उनके जाते ही उनके घर में वारदात की घटना को अंजाम दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

WCL 2026 Schedule Announced: शारजाह में फिर गूंजेगी दिग्गजों की जंग, 3 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन; जानें पूरा कार्यक्रम

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड