India's Likely Sqaud For Asia Cup 2025: इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ के बाद अब एशिया कप पर होगी नजर, टीम इंडिया की स्क्वाड में इन दिग्गजों को मिल सकता हैं मौका

अब भारतीय टीम का ध्यान अगले मिशन, एशिया कप 2025 पर है, जो सितंबर में यूएई के दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप स्टेज में खेलना है. हाल की खबरों के अनुसार, चयनकर्ता अगस्त के आख़िरी सप्ताह में स्क्वाड चुन सकते हैं. सूर्यकुमार यादव फिलहाल हर्निया की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन में हैं, ऐसे में कप्तानी को लेकर अभी संशय बरकरार है.

टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India's Likely Sqaud For Asia Cup 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में संपन्न हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज़ क्रिकेट प्रेमियों के लिए असाधारण रोमांच लेकर आई. पांच मैचों की इस सीरीज़ का अंत 2-2 की बराबरी पर हुआ, जिसमें भारत ने ओवल टेस्ट में 6 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे कम अंतर से दर्ज जीत है. यह पूरी सीरीज़ रनों की बौछार से भरी रही. 7,000 से अधिक रन बने, जो टेस्ट इतिहास में दूसरी दफा हुआ कि किसी सीरीज़ में इतना स्कोर बना हो. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 754 रन बनाए और 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. किसी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में यह एक बल्लेबाज का सर्वाधिक रन है. पूरी सीरीज़ में हर मैच के पांचों दिन शानदार बैटिंग, आक्रामक गेंदबाज़ी और अंतिम सत्र तक चला नाटकीय अंत देखने को मिला. निर्णायक मैच में मोहम्मद सिराज की अंतिम दिन की 5 विकेट की स्पेल ने टीम इंडिया को जीत दिलाई और ट्रॉफी के सम्मान को बरकरार रखा. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल हुआ जारी, टॉप एंड T20 सीरीज़ में दिखाएंगे दम, देखें फुल फिक्सचर

अब भारतीय टीम का ध्यान अगले मिशन, एशिया कप 2025 पर है, जो सितंबर में यूएई के दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप स्टेज में खेलना है. हाल की खबरों के अनुसार, चयनकर्ता अगस्त के आख़िरी सप्ताह में स्क्वाड चुन सकते हैं. सूर्यकुमार यादव फिलहाल हर्निया की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन में हैं, ऐसे में कप्तानी को लेकर अभी संशय बरकरार है.

टेस्ट सीरीज़ में चमकने वाले कुछ नाम एशिया कप की T20 टीम का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन सभी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलेगा. बल्लेबाजों में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के चयन की संभावना सबसे ज़्यादा है. ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को जगह मिल सकती है, जबकि केएल राहुल हाल के ऑल-फॉर्मेट प्रदर्शन के चलते पक्के चयनित माने जा रहे हैं. विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन और जितेश शर्मा पर भी विचार हो सकता है, क्योंकि ऋषभ पंत की फिटनेस पर संदेह बना हुआ है.

गेंदबाजों की बात करें तो फिट होने की स्थिति में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका में होंगे. अर्शदीप सिंह, जिन्हें इंग्लैंड सीरीज़ में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन टी20 टीम में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है.

एशिया कप के लिए भारत की संभावित स्क्वाड: 

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड