PAK vs BAN Funny Memes: पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के हाथों 10 विकेट से पाकिस्तान की करारी हार के बाद फैंस ने ली चुटकी, देखें मजेदार वायरल मीम्स

Bangladesh National Cricket Team Beat Pakistan National Cricket Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला गया. मुकाबले के पांचवें दिन बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम ने पाकिस्तान (Pakistan) को दस विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया हैं. टेस्ट मैच 5वें दिन ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन किया और लगातार पाकिस्तान के विकेट गिराए. मोहम्मद रिजवान की कड़ी चुनौती के बावजूद भी यह हार टालने के लिए काफी नहीं था. प्रशंसकों ने टेस्ट मैच के उतार-चढ़ाव का आनंद लिया और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर एक और टेस्ट मैच हारने पर मीम्स और चुटकुले शेयर किए.

देखें फैंस का मजेदार रिएक्शन