इंडिया-बांग्लादेश मैच के बाद जडेजा ने कहा "मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं"

रविंद्र जडेजा ने कहा कि वह भारतीय टीम में इस वापसी को हमेशा याद रखेंगे क्योंकि वह इस बार काफी लंबे समय तक बाहर रहे, लेकिन साथ ही उनका कहना है कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है.

रविन्द्र जडेजा (Photo Credit-Getty)

दुबई: रविंद्र जडेजा ने कहा कि वह भारतीय टीम में इस वापसी को हमेशा याद रखेंगे क्योंकि वह इस बार काफी लंबे समय तक बाहर रहे, लेकिन साथ ही उनका कहना है कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. बायें हाथ के स्पिनर ने 29 देकर चार विकेट झटककर एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की सात विकेट की जीत में अहम भूमिका अदा की जिससे उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने 480 दिन तक बाहर रहने के बाद भारतीय टीम में वापसी की.

जडेजा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं हमेशा इस वापसी को याद रखूंगा क्योंकि मैंने करीब 480 दिन के बाद भारतीय टीम में वापसी की है. इससे पहले मैं इतने ज्यादा लंबे समय तक बाहर नहीं रहा था.’’ इस तरह का बयान देने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना. मुझे अपने कौशल को और निखारने की जरूरत है. मुझे किसी को यह दिखाने की जरूरत नहीं है कि मैं क्या कर सकता हूं. मुझे खुद को ही चुनौती देने की आवश्यकता है.’’

वर्ष 2019 विश्व कप के लिये एक साल से भी कम समय बचा है, उन्होंने अपनी काबिलियत से चयनकर्ताओं को सही समय पर प्रभावित किया लेकिन उन्होंने कहा कि वह ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप में अभी कुछ समय है, हमें उससे पहले काफी मैच खेलने हैं और मैं अभी से कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकता. मेरा लक्ष्य है कि मुझे जब भी मौका मिले मैं आज जैसा ही प्रदर्शन करूं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 5th T20I Match Winner Prediction: आखिरी टी20 में क्लीन स्वीप से बच पाएगी टीम इंडिया या इंग्लैंड रचेगा इतिहास? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd ODI Match Live Score Update: हरारे में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England 5th T20I Match Preview: आज साउथम्प्टन में खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स