2018 में इन खिलाड़ियों की वजह से शर्मशार हुआ जेंटलमैन खेल

साल 2018 अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस साल दुनिया भर की आवाम ने अपने पसंदीदा मैंचो को देखकर खूब जश्न मनाया. लेकिन कई बार खेल के मैदान पर वो मंजर भी देखा जिसकी कभी उम्मीद भी नहीं की थी.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Photo: Getty)

नई दिल्ली: आज के दौर में दुनिया में शायद ही कोई होगा जो क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं रखता होगा. इस खेल की लोकप्रियता दिनों-दिन लगातार बढ़ती जा रही है. लेकिन यहां पर हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता कहीं विवादों में सिमट कर न रह जाए. साल 2018 अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस साल दुनिया भर की आवाम ने अपने पसंदीदा मैंचो को देखकर खूब जश्न मनाया.

लेकिन कई बार खेल के मैदान पर वो मंजर भी देखा जिसकी कभी उम्मीद भी नहीं की थी. जी हां, अपनी टीम को जिताने के लिए कई बार टीमों में विवाद के साथ-साथ विरोधाभाष भी देखा गया. तो चलिए बिना किसी देरी के आपको हम उन 5 बड़े विवादों के बारे में बताते हैं जो साल 2018 में क्रिकेट के लिए कलंक साबित हुए.

जब वॉर्नर और कप्तान स्मिथ पर लगा बैन:

साल 2018 में क्रिकेट की छवि उस समय धूमिल हुई जब ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरून बैंक्रॉफ्ट गेंद के साथ टैंम्परिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए. बता दें कि ये मैच डबरन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जा रहा था. इस दौरान कैमरून बैंक्रॉफ्ट गेंद के साथ कुछ ऐसा करते हुए कैमरे में कैद हुए जो कि नियमों के लिहाज अनुचित था. जिसके बाद आईसीसी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर के साथ बैंक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा दिया.

गौरतलब है कि कप्तान स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर दोनों पर 1 साल का और कैमरुन पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा दिया. जिसके बाद विवादों से घिरा ऑस्ट्रेलिया ये टेस्ट मैच 322 रनों से हार गया था. इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि को न सिर्फ धूमिल किया बल्कि उनके फैंस को भी निराश होना पड़ा.

यह भी पढ़े: गौतम गंभीर धोखाधड़ी के मामले में फंसे, कोर्ट ने जारी किया वारंट

हसीन जहां ने लगाए थे शमी पर संगीन आरोप:

एक समय में क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी उस समय विवादों में घिर गए जब उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर बेहद ही निम्न स्तर के आरोप लगाए. दरअसल, जहां का आरोप था कि मोहम्मद शमी ने उन्हें धोखा देने के साथ-साथ मानसिकर रुप से भी प्रताड़ित किया है. पत्नी हसीन जहां के इन आरोपों के बाद शमी की खूब किरकिरी हुई. इस पर विवाद तब और बढ़ गया जब हसीने ने शमी पर आरोप लगाया कि उनका किसी और लड़की के साथ भी अफेयर चल रहा है. इसके अलावा उन पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया गया. हालांकि ये बात अलग है कि इन सभी आरोपों के बावजूद भी बीसीसीआई ने उन्हें टीम में खेलने का मौका दिया.

बांग्लादेश के कप्तान ने ड्रैसिंग रुम में की तोड़फोड़:

आपको याद होगा कि निडास ट्रॉफी टी-20 के दौरान फाइनल मैच में दिनेश कार्तिक ने ओवर की आखिरी गैंद पर 6 रन बनाकर भारत को एक बड़ी जीत दिलाई थी. लेकिन इस मैच के दौरान एक बड़े विवाद ने क्रिकेट की छवि को कहीं न कहीं धूमिल करने का काम किया. दरअसल, जब ग्रुप स्तर पर बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच में एक मैच टाई हो गया. दो उस दौरान अंपायर के मुताबिक ओवर की पहली दो गेंद बाउंसर थीं और बांग्लादेश के हिसाब से इन दोनों गेंदो को नो बाॅल दिया जाना चाहिए था.

जिसे लेकर बांग्लादेश ने ऐतराज जताया लेकिन मैदान में मौजूद अंपायर ने एक नहीं सुनी और अपने फैसले को कायम रखा. जिसके बाद जो खेल के मैदान पर हुआ वो अपने आप में बेहद ही शर्मशार कर देने वाला था. इस दौरान बांग्लादेश के सब्सीट्यूट खिलाड़ी और श्रीलंका के कुशल मैंडिस के बीच में जमकर बहस हुई. इसी दौरान बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर आने के लिए कहा. बात अगर यही तक सीमित रहती तो भी ठीक था. इस पूरे प्रकरण के बाद कप्तान शाकिब ने खुद ड्रेसिंग रुम में लगे ग्लास को तोड़ दिया और जमकर उत्पाद मचाया. जिसकी वजह से शाकिब पर जुर्माना ठोका गया.

ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से भी भिड़ा:

डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान वॉर्नर और अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के बीच में किसी बात को लेकर खूब कहा सुनी हुई. दरअसल, इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. उस वीडियो में साफ तौर से देख जा सकता था कि ऑस्ट्रेलिया के ख्वाजा और नाथन लाॅयन वाॅनर्र को गाली देने के लिए उकसा रहे थे. इस पूरी घटना के बाद आईसीसी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें