Youngest Player To Play ISPL 2024: कश्मीर के 14 वर्षीय शारिक यासिर ने रचा इतिहास, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में खेलने वाले बने सबसे कम उम्र का खिलाड़ी

Indian Street Premier League 2024: प्रतिभा हमेशा अवसर का रास्ता ढूंढ लेती है. इस बार यह मौका मिला है जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपोरा गांव के एक चौदह वर्षीय किशोर शारिक यासिर इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में बैंगलोर स्ट्राइकर्स के हाथों बिका है. नीलामी में स्ट्राइकर्स ने उन्हें 3.20 लाख रुपये की भारी कीमत पर खरीदा है. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISLP) का उद्घाटन सत्र 6-15 मार्च, 2024 तक शुरू होने वाला है.

ट्वीट देखें:

वीडियो देखें: