CWG 2022 Day-5 India Schedule: कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में पांचवें दिन ये है भारत का शेड्यूल, इन खेलों से मेडल की उम्मीद
Commonwealth Games 2022 (Photo: Twitter)

बर्मिंघम: भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में अब तक नौ पदक अपने नाम कर चुका है. मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. चौथे दिन भारत ने तीन पदक जीते. जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता, जबकि विजय यादव ने कांस्य अपने नाम किया. वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किया. CWG 2022: सुशीला देवी ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, जुडोका विजय कुमार ने भी जीता कांस्य पदक. 

9 मेडल्‍स के साथ भारत अंक तालिका में छठें स्‍थान पर है. कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवे दिन भी भारतीय एथलीट मेडल की रेस में अपनी दावेदारी के तैयार हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें भारतीय एथलीट तैराकी, जिमनास्टिक, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, लॉन बॉल में अपना पराक्रम दिखाएंगे.

यहां जानिए कि पांचवें दिन भारतीय एथलीट्स किन स्‍पर्धाओं में भाग लेंगे. भारतीय समयानुसार कितने बजे ये इवेंट्स शुरू होंगे.

तैराकी:

पुरुष:

200 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट दो श्रीहरि नटराज -  दोपहर 3.04 बजे

1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट एक - अद्वैत पेज - दोपहर 4.10 बजे

1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट दो - कुशाग्र रावत  - शाम 4.28 बजे

कलात्मक जिमनास्टिक:

पुरुष:

वॉल्ट फाइनल - सत्यजीत मंडल - शाम 5.30 बजे

पैरलेल बार- फाइनल - सैफ तंबोली - शाम 6.35 बजे

मुक्केबाजी:

63.5-67 किग्रा (वेल्टरवेट) - प्री-क्वार्टर फाइनल - रोहित टोकस रात 11.45 बजे

लॉन बॉल:

महिला:

फोर स्पर्धा -  स्वर्ण पदक मैच - शाम 4.15 बजे

पेयर स्पर्धा - पहला दौर - दोपहर एक बजे

ट्रिपल स्पर्धा - पहला दौर - दोपहर एक बजे

पुरुष:

सिंगल स्पर्धा -  पहला दौर - शाम 4.15 बजे)

फोर स्पर्धा - पहला दौर - रात 8.45 बजे

ट्रिपल स्पर्धा - दूसरा दौर- रात 8.45 बजे

हॉकी:

महिला पूल ए - भारत बनाम इंग्लैंड - शाम 06.30 बजे

एथलेटिक्स:

पुरुष:

लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर - एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनस याहिया -  दोपहर 2.30 बजे

ऊंची कूद क्वालीफाइंग दौर - तेजस्विनी शंकर - रात 12.03 बजे

महिला:

चक्का फेंक फाइनल - सीमा पूनिया, नवजीत कौर ढिल्लों - रात 12.52 बजे

स्क्वाश:

महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल - सुनयना सारा कुरुविला - रात 8.30 बजे

पुरुष एकल सेमीफाइनल - सौरव घोषाल रात 9.15 बजे

भारोत्तोलन:

महिला:

76 किग्रा - पूनम यादव - दोपहर 2 बजे

87 किग्रा - उषा बन्नौर एनके - रात 11 बजे

पुरुष:

96 किग्रा - विकास ठाकुर - शाम 06.30 बजे