खेल

Cologne Boxing World Cup 2020: इंडियन आर्मी के सूबेदार अमित पंघाल ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल का शानदार प्रदर्शन जारी है. सूबेदार अमित पंघाल ने 52 किलोग्राम वर्ग में जर्मनी में कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2020 में स्वर्ण पदक जीता. दिया. दरअसल जर्मनी के प्लयेर ने अपना नाम वापस ले लिए लिया था. भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल को जर्मनी के अर्गिश्ती टेरेटियन ने वाकओवर दिया. अमित पंघाल भारतीय सेना में सूबेदार की पोस्ट पर हैं. अमित पंघाल महाराष्ट्र रेजिमेंट से जुड़े हैं. बता दें कि कोलोन विश्व कप में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. पुरुष मुक्केबाज अमित पंघल (52 किलोग्राम भारवर्ग ने जीता.

Cologne Boxing World Cup 2020: इंडियन आर्मी के सूबेदार अमित पंघाल ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड
मुक्केबाज अमित पंघाल ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली:- भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल का शानदार प्रदर्शन जारी है. सूबेदार अमित पंघाल ने 52 किलोग्राम वर्ग में जर्मनी में कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2020 में स्वर्ण पदक जीता. दिया. दरअसल जर्मनी के प्लयेर ने अपना नाम वापस ले लिए लिया था. भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल को जर्मनी के अर्गिश्ती टेरेटियन ने वाकओवर दिया. अमित पंघाल भारतीय सेना में सूबेदार की पोस्ट पर हैं. अमित पंघाल महाराष्ट्र रेजिमेंट से जुड़े हैं. बता दें कि कोलोन विश्व कप में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. पुरुष मुक्केबाज अमित पंघल (52 किलोग्राम भारवर्ग ने जीता.

जबकि महिला मुक्केबाज मनीषा मौन (57 किलोग्राम भारवर्ग), सिमरनजीत कौर (60 किलोग्राम भारवर्ग) ने स्वर्ण पदक जीते. जबकि साक्षी चौधरी (57 किलोग्राम भारवर्ग), सतीश कुमार (91 किलोग्राम भारवर्ग से ज्यादा) ने रजत पदक जीते. वहीं, सोनिया लाठेर (57 किलोग्राम भारवर्ग), पूरा रानी (75 किलोग्राम भारवर्ग), गौरव सोलंकी (57 किलोग्राम भारवर्ग), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलोग्राम भारवर्ग) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. Al Habtoor Tennis Challenge: अल हब्तूर टेनिस चैलेंज में अंकिता रैना ने जीता युगल खिताब.

ANI का ट्वीट

मुक्केबाजों के इस प्रदर्शन पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खिलाड़ियों की सराहना की है. रिजिजू ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा था, हमारे भारतीय पुरुष और महिलाओं ने कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप में तीन स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. भारत ने मुक्केबाजी में शानदार सफलता हासिल की है. हमारे स्टार मुक्केबाजों को बधाई. (आईएएनएस इनपुट)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).