BPL 2023 Live Streaming in India: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चटगांव चैलेंजर्स और खुलना टाइगर्स के बीच मुकाबला आज, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
भारत में बांग्लादेश प्रीमियर लीग का प्रसारण फैनकोड करेगा. इसके अलावा फैंस इस गेम को Rabbitholebd Sports के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं. Airtel Tv और Jio Tv मोबाइल यूजर्स को T20 क्रिकेट लीग के बारे में अपडेट प्राप्त करने में मदद करेंगे.
20 जनवरी (शुक्रवार) बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 19 में चटोग्राम चैलेंजर्स का सामना खुलना टाइगर्स के बीच मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 2:00 बजे खेला जाएगा. चटगांव चैलेंजर्स ने 5 मैच खेले. वे केवल 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ मैदान से बाहर हो गए. जहां खुलना टाइगर्स ने 4 मैच खेले. उन्होंने केवल 1 मैच जीता और 2 अंक लेकर मैदान से बाहर हो गए. पिछली बार जब दोनों टीमें खेली थीं, खुलना टाइगर्स को चटगाँव चैलेंजर्स ने 9 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर्स ने 178 रन बनाए. विकेटकीपर आजम खान ने 58 गेंदों पर 109 रन बनाए. चटगाँव चैलेंजर्स ने 4 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली. चैलेंजर्स के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए. यह भी पढ़ें: 20 जनवरी को एफआईएच मेन्स वर्ल्ड कप में किसके किसके बीच मुकाबला, जानें कब देखें लाइव मैच, देखें शेड्यूल
चटगाँव चैलेंजर्स बनाम खुलना टाइगर्स कब और कहाँ खेला जाएगा?
20 जनवरी को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चटगांव चैलेंजर्स बनाम खुलना टाइगर्स मैच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 2:00 बजे खेला जाएगा
चटगांव चैलेंजर्स बनाम खुलना टाइगर्स कहाँ देखें ?
भारत में बांग्लादेश प्रीमियर लीग का प्रसारण फैनकोड करेगा. इसके अलावा फैंस इस गेम को Rabbitholebd Sports के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं. Airtel Tv और Jio Tv मोबाइल यूजर्स को T20 क्रिकेट लीग के बारे में अपडेट प्राप्त करने में मदद करेंगे.
ट्वीट देखें:
MATCH DAY
Bangladesh Premier League 2023
🏟️: Chattagram#BPL2023 #CCvKT #ChattagramChallengers #KhulnaTigers #DDvFB #DhakaDominators #FortuneBarishal pic.twitter.com/KKINKUpjQq
— Square Sports Cricket (@squarescricket) January 20, 2023
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

