प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मैच में बंगाल वारियर्स ने यूपी योद्धा को बराबरी पर रोका

पहले हाफ में तीन अंकों से पिछड़ने के बाद बंगाल वारियर्स ने यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 25वें मैच में शनिवार को यूपी योद्धा को 40-40 से बराबरी पर रोक दिया.

बंगाल वारियर्स बनाम यूपी योद्धा (Photo Credit: Twitter

पुणे: पहले हाफ में तीन अंकों से पिछड़ने के बाद बंगाल वारियर्स ने यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 25वें मैच में शनिवार को यूपी योद्धा को 40-40 से बराबरी पर रोक दिया. लीग के छठे सीजन में दोनों टीमों के लिए यह पहला टाई मुकाबला है. जोन-बी में शामिल बंगाल इस टाई के बाद तीन मैचों में 13 अंक लेकर तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि यूपी पांच मैचों में 11 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

यूपी ने पहले हाफ में 18-15 की बढ़त हासिल कर थी लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा है. मुकाबला समाप्त होने में जब दो मिनट का समय बचा था तब दोनों टीमें 36-36 से बराबरी पर थीं. इसके बाद बंगाल ने एक-दो अंकों की बढ़त हासिल की, लेकिन यूपी ने 40 मिनट के इस खेल में 40-40 से मैच टाई करा दिया.

यूपी के लिए प्रशांत कुमार राय ने 13, कप्तान ऋषांक देवदिगा ने नौ और सागर कृष्णा ने चार अंक अपने नाम किए. यूपी की टीम ने रेड से 25, टैकल से आठ, ऑलआउट से दो और पांच अतिरिक्त अंक जुटाए. वहीं, बंगाल की ओर से मनिंदर सिंह ने 16, जेंग कुन ली ने सात और सुरजीत सिंह ने छह अंक बटोरे। टीम ने रेड से 25, टैकल से 12, ऑलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड