भारतीय वनडे टीम में धोनी या पंत? जाने क्या हो सकता है बीसीसीआई का फैसला

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लगातार खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ता ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर सकते हैं. गुरुवार को हैदराबाद में चयन समिति की बैठक होने वाली है जिसमें यह निर्णय लिया जा सकता है.

महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत (File Photo)

नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लगातार खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ता ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर सकते हैं. गुरुवार को हैदराबाद में चयन समिति की बैठक होने वाली है जिसमें यह निर्णय लिया जा सकता है. फिलहाल यह तय नहीं है कि टीम का चयन पहले तीन मैचों के लिए किया जाएगा या पूरी सीरीज के लिए. हम आपको बता दें कि वनडे सीरीज की शुरुआत 21 अक्टूबर से होगी, जिसमें पांच एकदिवसीय मैच और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे.

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला कुछ समय से शांत चल रहा है. जो चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन का मुख्य मसला बना हुआ है. माही के गिरते बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर चयनकर्ता परेशान है. इसलिए हो सकता है कि आगामी Ind vs WI वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को भी भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है. चयन मामलों की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘हम सभी को पता है कि धोनी विश्व कप तक खेलेंगे. लेकिन पंत को निखारने में हम कोई कसर नही छोड़ेंगे. जो छठे या सातवें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं. चयनकर्ताओं का मानना है कि पंत में मैच फिनिश करने की अद्भुत क्षमता है.

इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत ने आखिरी मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके सभी का ध्यान आपनी ओर आकर्षित किया था. उसके बाद राजकोट टेस्ट मैच में पंत ने धमाकेदार 92 रनों की पारी खेलकर तलहका मचा दिया था. जिसके बाद से इस 20 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है. दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और अहम मौकों पर वह मैच को फिनिश करने में नाकाम रहे हैं, जो टीम प्रबंधन की चिंता का सबब है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी