बैडमिंटन : फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में ताई जु यिंग से हारीं सायना नेहवाल

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जाने से चूक गईं. उन्हें शुक्रवार को चीनी ताइपे की ताई जु यिंग ने क्वार्टर फाइनल में हराया.

सायना नेहवाल (Photo Credits: Getty Images)

पेरिस: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जाने से चूक गईं. उन्हें शुक्रवार को चीनी ताइपे की ताई जु यिंग ने क्वार्टर फाइनल में हराया. यिंग ने सायाना को 36 िंमनट तक चले मुकाबले में 22-20, 21-211 से मात दी. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 18वीं भिड़ंत थी जिसमें सायना को हार मिली. इस जीत के साथ ही यिंग ने सायना के ऊपर अपनी जीत के आंकड़े को 13 तक पहुंचा दिया है. सायना सिर्फ पांच बार ही यिंग के खिलाफ जीत हासिल कर सकी हैं.

वहीं, पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में भारत की दो जोड़ियां आमने-सामने थीं. मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी का सामना सात्विकसाइराजरैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी से था जिसमें रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बाजी मारी. यह भी पढ़ें- बैडमिंटन: कोरिया ओपन के अगले दौर में सायना नेहवाल, वैष्णवी रेड्डी हुई बाहर

रैंकीरेड्डी और चिराग की जोड़ी ने 21-17, 21-11 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी फेर्नाल्डी गिडेयोन मार्कस और केविन संजय सुकामउलजो की जोड़ी से भिड़ेगी जिन्होंने चीनी ताइपे के चुन हुंग लिंग और वांग चि लिन को 21-17, 21-11 से हराया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट