बैडमिंटन: उबर कप में कनाडा ने दी भारत को 4-1 से मात, सायना की भी हुई हार

कनाडा ने उबर कप के ग्रुप-ए मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम को 4-1 से करारी शिकस्त दी. भारत की ओर से केवल मेघना जाकमपूदी एवं पूर्विषा एस राम की जोड़ी ही अपना मैच जीत पाई.

(photo Credits : getty images)

बैंकॉक:  कनाडा ने उबर कप के ग्रुप-ए मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम को 4-1 से करारी शिकस्त दी. भारत की ओर से केवल मेघना जाकमपूदी एवं पूर्विषा एस राम की जोड़ी ही अपना मैच जीत पाई. भारत और कनाडा के बीच मुकाबले की शुरुआत एकल वर्ग से हुई जहां राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सायना नेहवाल को मिशेल ली के खिलाफ 21-15, 16-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा.

दूसरे एकल मुकाबले में भारत की वैष्णवी रेड्डी जाका को भी रेचल होंडरिच के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. होंडरिच ने रेड्डी को सीधे गेमों में आसानी से 21-11, 21-13 से हराया.

इसके बाद, मेघना जाकमपूदी एवं पूर्विषा एस राम की जोड़ी ने युगल मुकाबले में जीत दर्ज करके भारत की वापसी कराई. भारतीय जोड़ी ने मिशेल टोंग एवं वू जोसेफाइन की जोड़ी को 21-19, 21-15 से शिकस्त दी.

भारत को हालांकि, अगले दोनों मुकाबलों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. एकल मुकाबले में कनाडा की टैम ब्रिटनी ने श्री कुष्णा प्रिया को 21-11, 21-15 जबकि युगल मुकाबले में त्साई क्रिस्टीन एवं होंडरिच की जोड़ी ने प्राजक्ता सावंत एवं संयोगिता घोरपड़े को 21-15, 21-16 से मात दी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड