Asian Games 2018: भारत की शूटर बेटी सरनोबत ने लगाया गोल्ड पर निशाना, देश के खाते में हुए 11 मेडल

राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया. पुरुष हॉकी में भारत ने ग्रुप मुकाबले में हांग कांग को 26-0 से मात दी और अपने पिछले रिकॉर्ड 24-1 को पीछे छोड़ा.

राही जीवन सरनोबत (Photo Credit-Twitter)

जकार्ता. इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की राही जीवन सरनोबत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया. दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था. इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला. इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 4 हो गई. इससे पहले बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

बता दें कि इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर और राही जीवन सरनोबत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया था.  मनु ने प्रिसिशन में 297 अंकों के साथ पहला और रैपिड में 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था. वहीं राही ने प्रिसिशन में 288 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया था. जबकि रैपिड में उन्हें 580 अंकों के साथ सातवां स्थान ही हासिल हुआ था. यह भी पढ़े-Asian Games 2018: भारत को 16 साल की उम्र में दिलाया गोल्ड मेडल, जानें कौन हैं शूटर सौरभ चौधरी

25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में थाइलैंड की नाफास्वान यांगपाईबून ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि ब्रॉन्ज मेडल किम मिन जुंग ने ब्रान्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं भारत की अन्य निशानेबाज मनु भाकर मेडल जीतने से चूक गईं.

पुरुष हॉकी में भारत ने ग्रुप मुकाबले में हांग कांग को 26-0 से मात दी और अपने पिछले रिकॉर्ड 24-1 को पीछे छोड़ा.

18वें एशियाई खेलों में भारत ने अपने पदकों की कुल संख्या 11 कर ली है. 4 गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू