एशियाई खेल :स्क्वॉश में भारत ने कतर को 2-1 से दी मात, मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में हारी सोनिया और पवित्रा

भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-बी में तीसरी जीत दर्ज की है.भारत ने अपने तीसरे मैच में कतर को 2-1 से हरा दिया.

एशियन गेम्स फाइल फोटो (File Photo: ANI)

जकार्ता: भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-बी में तीसरी जीत दर्ज की है.भारत ने अपने तीसरे मैच में कतर को 2-1 से हरा दिया. भारत ने इसी के साथ अपने सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं प्रबल कर ली हैं. सौरव घोषाल, हरिंदर पाल सिंह संधू, रमित टंडन, महेश मानगांवकर की टीम ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 3-0 से और इसी स्कोर से सिंगापुर को मात दी थी.

वहीं, भारतीय मुक्केबाजों के लिए एशियाई खेलों का 10वां दिन निराशाजनक रहा. भारत की दोनों महिला मुक्केबाज सोनिया लाठर और पवित्रा को क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को अपने-अपने भारवर्ग में हार का सामना करना पड़ा. दो बार की एशियाई और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया उत्तर कोरिया की सोन ह्वा जो से 57 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में 0-5 से हार गई.

ह्वा शुरूआत से सोनिया पर हावी रही. उन्होंने अपने आक्रमण से सोनिया को दबाव में ला दिया जिसके कारण सोनिया ठीक से अपना पंच तक नहीं लगा पाई. एक अन्य मुकाबले में 60 किलोग्राम लाइट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पवित्रा को इंडोनेशिया की हुस्वातुन हसाना से ्रसंघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-3 से मात खानी पड़ी.

पहली बार एशियाई खेलों में भाग ले रही पवित्रा ने पहले राउंड को 10-9 से जीता था, लेकिन बाकी के दो राउंड में इंडोनेशिया की मुक्केबाज ने 10-9 से जीत हासिल कर इस मुकाबले को जीत लिया.

बुधवार को दो बार के पदक विजेता विकास कृष्णन (57 क्रिग्रा), अमित पंघल (49 किग्रा) और धीरज रांगी (64 किग्रा) पुरुषों के और सरजुबाला देवी (51 किग्रा) में महिला वर्ग में चुनौती पेश करेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड