Anish Bhanwala Wins Gold Medal: अनीश भानवाला ने पारदिनी रैपिड फायर कप की मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

Pardini Rapid Fire Cup 2024: 9 जुलाई(मंगलवार) को जर्मनी के सुहल में पारदिनी रैपिड फायर कप 2024 की मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अनीश भानवाला ने स्वर्ण पदक जीता है. युवा निशानेबाज ने फाइनल में 40 में से कुल 35 अंक हासिल किए. ओलंपिक पदक विजेताओं को कड़ी टक्कर देते हुए इस स्पर्धा में शीर्ष पुरस्कार जीता. यह स्वर्ण पदक युवा निशानेबाज को आत्मविश्वास से भर देगा, जो आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 में भाग लेने के लिए तैयार है.

अनीश भानवाला ने जीता गोल्ड मेडल