AFG vs UAE: त्रिकोणीय टी20 सीरीज में रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान ने यूएई को हराया

त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया आखिरी लीग मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद पर यूएई को 4 रन से शिकस्त दी. यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी. फरीद अहमद की ओवर की पहली गेंद पर आसिफ खान ने चौका लगा दिया. दूसरी गेंद पर छक्का लग गया.

संयुक्त अरब अमीरात बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 6 सितंबर : त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई (Afghanistan and UAE) के बीच खेला गया आखिरी लीग मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद पर यूएई को 4 रन से शिकस्त दी. यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी. फरीद अहमद की ओवर की पहली गेंद पर आसिफ खान ने चौका लगा दिया. दूसरी गेंद पर छक्का लग गया. आखिरी 4 गेंद पर 7 रन चाहिए थे. ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन बने. आखिरी 3 गेंद पर 5 रन चाहिए थे. यहां मैच यूएई के हाथ में था. लेकिन, ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर रन नहीं बना. आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी. फरीद अहमद ने आसिफ को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों आउट करा दिया और अफगानिस्तान को 4 रन से जीत दिला दी. यूएई एक जीता हुआ मैच हार गई. आसिफ खान ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए.

इससे पहले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत शानदार रही थी. सलामी बल्लेबाजों अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े. लेकिन, अफगानिस्तान की तरह यूएई का मध्यक्रम भी फ्लॉप रहा. इसका प्रभाव रन गति पर पड़ा. हालांकि आसिफ के पास आखिरी ओवर में मैच जिताने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह चूक गए. टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई. सलामी बल्लेबाजों कप्तान वसीम ने 29 गेंद पर 44 रन और शराफू ने 23 गेंद पर 27 बनाए थे. जोहेब खान ने 19 गेंद पर 23 जबकि हर्षित कौशिक 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. यह भी पढ़ें : Hardik Pandya Stats In T20I Asia Cup: टी20 एशिया कप में कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, यहां देखें घातक आलराउंडर के आकंड़ें

इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 98 रन की साझेदारी की. इस समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान का स्कोर 190 के करीब जाएगा. लेकिन, अफगानिस्तान का मध्यक्रम रन गति को नहीं बढ़ा सका और टीम 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी. करीम जन्नत ने 28, गुलाबदीन नईम ने 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 14 रन बनाए.

अफगानिस्तान मैच में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों के बगैर उतरा था. अफगान टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान कर रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\