खेल जगत में शोक की लहर, मशहूर कबड्डी खिलाड़ी निर्भय हठूरवाला की मौत

निर्भय हठूरवाला की मौत की खबर से कबड्डी जगत में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इस जांबाज खिलाड़ी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है. कबड्डी के जांबाज रेडर नानक और एकम के बड़े भाई निर्भय हठूरवाला के निधन की खबर ने न केवल उनके परिवार वालों को बल्कि सभी को झकझोर दिया.

(Photo : X)

नई दिल्ली, 2 जून: निर्भय हठूरवाला की मौत की खबर से कबड्डी जगत में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इस जांबाज खिलाड़ी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है. कबड्डी के जांबाज रेडर नानक और एकम के बड़े भाई निर्भय हठूरवाला के निधन की खबर ने न केवल उनके परिवार वालों को बल्कि सभी को झकझोर दिया. यह भी पढ़ें: World Boxing Qualifiers: अमित पंघाल ने पुरुषों की 51 किलोग्राम मुक्केबाजी श्रेणी में पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 के लिए किया क्वालीफाई , लियू चुआंग पर 5-0 से दर्ज की जीत

जानकारी के अनुसार, निर्भय को सोते समय दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि डेढ़ दशक पहले मालवे इलाके के ये तीनों भाई एक साथ खेलते थे और विरोधी टीमों के लिए काल थे.

निर्भय शुरू से ही एक मजबूत रेडर था. जब उनका समय चल रहा था, तो वह बड़े-बड़े सूरमाओं और दिग्गज टीमों को धूल चटाने में माहिर थे. अपने क्षेत्र के मशहूर कबड्डी स्टार निर्भय को खेलते देखने के लिए उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में पहुंचते थे.

एक समय ऐसा था जब निर्भय और उनके परिवार का बुरा वक्त चल रहा था. उस समय कोई भी इस परिवार की मदद करने के लिए आगे नहीं आया. पिता का सिर पर साया न होने के कारण घर की कामकाज की जिम्मेदारी निर्भय ने अपने कंधों पर ले ली.

उन्होंने न सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी उठाई बल्कि अपने भाईयों एकम और नानक का पालन-पोषण भी बहुत अच्छे से किया. तीनों भाइयों के बीच आपस में बहुत प्यार था और एक मजबूत रिश्ता साझा करते हें, लेकिन देर रात सोते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से निर्भय की मौत ने सभी को चौंका दिया.

 

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\