Twitter Deal से पहले अचानक ट्विटर हेडक्वॉर्टर पहुंचे Elon Musk, प्रोफाइल के बायो में लिखा चीफ ट्वीट
डेलावेयर चांसरी कोर्ट के न्यायाधीश कैथलीन मैककॉर्मिक ने मस्क को शुक्रवार, 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक यह डील कंप्लीट कर इसे क्लोज करने का आदेश दिया था.
Elon Musk and Twitter Deal: बुधवार को एलन मस्क ट्विटर ऑफिस पहुंचे. अदालत के आदेश के अनुसार शुक्रवार तक 44 बिलियन डॉलर की इस डील को पूरा करने से 2 दिन पहले एलन मस्क ने अपने ट्विटर बायो में भी दो बदलाव किए. उन्होंने पहले अपने ट्विटर प्रोफाइल में लोकेशन को 'ट्विटर हेडक्वॉर्टर' किया. इसके बाद उन्होंने डिसक्रिप्टर को 'चीफ ट्वीट' लिखा. इसके बाद एलन मस्क ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित हेड क्वॉर्टर पहुंचे.
एलन मस्क ने ट्विटर के ऑफिस पहुंचने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एलन मस्क ने जो वीडियो ट्वीट किया है, उसमें वह ट्विटर हेड क्वॉर्टर में एक सिंक ले जाते हुए दिख रहे हैं. वह खुद ही सिंक को उठाकर ऑफिस में दाखिल होते हैं. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'Entering Twitter HQ – let that sink in!'.
Meeting a lot of cool people at Twitter today!
— Elon Musk (@elonmusk) October 26, 2022
The world's richest man Elon Musk looks set to seal a $44 billion deal to buy Twitter
With a trial looming, the unpredictable billionaire changed his Twitter bio to 'Chief Twit' and posted a video of himself walking into the company's headquarters https://t.co/Bfs1wQGqMT pic.twitter.com/3QmJL66H7B
— AFP News Agency (@AFP) October 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

