Question On Porn: 'आपको कैसा पोर्न पसंद है, फोन में है आपकी न्यूड फोटो? बिल गेट्स के ऑफिस में महिला से पूछे गए सवाल
महिलाओं ने बताया कि उनसे पर्सनल लाइफ, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, पोर्नोग्राफिक हैबिट्स के अलावा ये भी पूछा गया कि क्या उनके फोन में उनकी नंगी तस्वीरें भी हैं.
Question On Porn: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के दफ्तर को लेकर हैरान कर देने वाला खुसाला हुआ है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल गेट्स के निजी दफ्तर के लिए इंटरव्यू के दौरान महिलाओं से उनकी पर्सनल लाइफ, सेक्सुअल लाइफ समेत तमाम ऐसे सवाल पूछे गए जिनकी उन्हें उम्मीद नहीं थी.
बिल गेट्स की दफ्तर के लिए इंटरव्यू देने पहुंची फीमेल कैंडिडेट्स ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान सेक्सुअल एक्टिविटीज, उनकी पॉर्नोग्राफी हैबिट्स, एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स, सेक्सुअल हिस्ट्री समेत कई हैरान कर देने वाले सवाल पूछे गए.
हालांकि, गेट्स के प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि इस तरह से सवालों का पूछा जाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. कहा जा रहा है कि सिक्युरिटी कंपनी की तरफ से ऐसे सवाल यह पता करने के लिए पूछे गए थे कि उम्मीदवार को ब्लैकमेल किए जाने का जोखिम तो नहीं है.
#Gravitas | Women who applied for positions at Bill Gates' private office, Gates Ventures, seeking jobs claim that they were asked sexually explicit questions during the interviews.@MollyGambhir tells you more pic.twitter.com/PblYG0fgP1
— WION (@WIONews) June 30, 2023
महिलाओं ने बताया कि उनसे पर्सनल लाइफ, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, पोर्नोग्राफिक हैबिट्स के अलावा ये भी पूछा गया कि क्या उनके फोन में उनकी नंगी तस्वीरें भी हैं. क्या उन्होंने कभी पैसे के लिए डांस किया है. हालांकि, किसी पुरुष कैंडिडेट ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

