देश

Indian Cough Syrup Alert: WHO ने भारत में निर्मित एक और कफ सिरप को बताया दूषित, अलर्ट जारी

श्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में निर्मित एक और कफ सिरप की गुणवत्ता दूषित पाए जाने के बाद सवाल खड़े किए हैं. डब्ल्यूएचओ ने मेडिकल अलर्ट जारी करते कहा है कि एक भारतीय कंपनी का कफ सिरप मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में दूषित पाया गया है.

Indian Cough Syrup Alert: WHO ने भारत में निर्मित एक और कफ सिरप को बताया दूषित, अलर्ट जारी
WHO (Photo Credits /TW)

Indian Cough Syrup Alert: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में निर्मित एक और कफ सिरप की गुणवत्ता दूषित पाए जाने के बाद सवाल खड़े किए हैं. डब्ल्यूएचओ ने मेडिकल अलर्ट जारी करते कहा है कि एक भारतीय कंपनी का कफ सिरप मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में दूषित पाया गया है. कफ सिरप की गुणवत्ता दूषित पाए जाने के बाद डब्ल्यूएचओ की तरह से अलर्ट जारी किया गया है. डब्ल्यूएचओ के तरह से जानकारी देते हुए बताया गया कि पंजाब की क्यूपी फार्माकेम लिमिटेड कंपनी इस कफ सिरप का उत्पादन करती है. कंपनी ने दूसरे देशों में वितरण के लिए ट्रिलियम फार्मा नामक कंपनी से करार किया है, जो हरियाणा में है. इस मामले में इन दोनों कंपनियों की ओर से कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि मीडिया के हवाले से खबर है कि डब्ल्यूएचओ के इस बात को सिरे से ख़ारिज करते हुए बदनाम करने की बात कही गई है. वहीं डब्ल्यूएचओ ने इस कफ सिरप का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).