Uzbekistan: बच्चों को न पिलाएं नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक के दो कफ सिरप, WHO ने दी सलाह
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि उज्बेकिस्तान में नोएडा स्थित कंपनी मैरियन बायोटेक को ओर से बनाए गए दो कफ सिर्फ का इस्तेमाल बच्चों को पिलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.
उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में कथित तौर पर भारतीय कफ सिरप (Cough Syrup) पीने से 19 बच्चों की मौत के मामले को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने इसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी है. डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कहा है कि नोएडा स्थित कंपनी मैरियन बायोटेक (Noida-based Marion Biotech) को ओर से बनाए गए दो कफ सिर्फ का इस्तेमाल बच्चों को पिलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. दरअसल, उज्बेकिस्तान की सरकार ने नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक के कफ सिर्फ 'डॉक-1 मैक्स' को बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी है कि उज्बेकिस्तान में बच्चों के लिए मैरियन बायोटेक द्वारा निर्मित 'एम्ब्रोनोल सिरप' और 'डॉक-1 मैक्स' का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि ये गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करते हैं.
देखें ट्वीट-
WHO recommends not using two cough syrups of Noida-based Marion Biotech in Uzbekistan
Read @ANI Story | https://t.co/bFvABb8DJf#WHO #Uzbekistan #MarionBiotech pic.twitter.com/z890Yi8D9R
— ANI Digital (@ani_digital) January 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

