American Soldier Sets Himself On Fire: इजराइली दूतावास के बाहर अमेरिकी सैनिक ने खुद को लगाई आग, बोला- गाजा में हो रहे नरसंहार में शामिल नहीं होऊंगा- (Watch Tweet)
अमेरिका के वॉशिंगटन में इजराइली दूतावास के बाहर एक अमेरिकी सैनिक ने खुद को आग के हवाले कर लिया. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग को बुझा कर सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया.
अमेरिका के वॉशिंगटन में इजराइली दूतावास के बाहर एक अमेरिकी सैनिक ने खुद को आग के हवाले कर लिया. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग को बुझाकर सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल, सैनिक की हालात गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, सैनिक गाजा में हो रहे नरसंहार से परेशान था. उसका कहना था कि वह गाजा में हो रहे नरसंहार में शामिल नहीं होगा. फिलिस्तीन को आजाद करने की जरूरत है. अब वह हमले के विरोध में खतरनाक कदम उठाने वाला है. यह कहते हुए अमेरिकी सैनिक ने खुद को आग लगा ली.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)