Joe Biden Falls Again Video: मंच से उतरते ही धड़ाम से गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पैरों में फंसा रेत से भरा बैग
दो सीक्रेट सर्विस कर्मी और एक वायु सेना अकादमी प्रशासक ने बाइडेन की बाहों को पकड़कर उन्हें फिर से खड़ा होने में मदद की. कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक हैं.
- Read in
- हिंदी
Biden falls on stage at US Air Force Academy commencement: कोलोराडो में अमेरिकी वायुसेना एकेडमी में कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन धड़ाम से गिर पड़े. जो बाइडेन अकादमी में एक ग्रेजुएट समारोह में प्रमाण पत्र देने के बाद सैंडबैग (रेत से भरा बैग) पर फंस गए, जिसकी वजह से उनके कदम लड़खड़ा गए. इसके बाद वह वह जल्दी से उठे और वापस अपनी सीट पर चले गए. उनके गिरने के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
व्हाइट हाउस ने कहा कि घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ठीक हैं. वह उस वक्त लड़खड़ा गए जब वह पोडियम से वापस जा रहे थे. हालांकि दो सीक्रेट सर्विस कर्मी और एक वायु सेना अकादमी प्रशासक ने बाइडेन की बाहों को पकड़कर उन्हें फिर से खड़ा होने में मदद की. कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक हैं.
t>BREAKING: Biden takes a big fall on stage just now at the U.S. Air Force Academy graduation pic.twitter.com/GxkMbpyoNo— Jake Schneider (@jacobkschneider) June 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

