दक्षिण कोरिया में इन दिनों बच्चों की पैदाइश बहुत कम हो रही है. इसे बढ़ाने के लिए वहां की एक निर्माण कंपनी बुयोँग (Booyoung) अपने कर्मचारियों को एक अनोखा ऑफर दे रही है. कंपनी हर उस कर्मचारी को $75,000 का बोनस देने का वादा कर रही है, जिसे बच्चा होगा. यानी भारतीय रुपयों में लगभग 56 लाख रुपये दिए जाएंगे.
आप सोच रहे होंगे कि कंपनी ऐसा क्यों कर रही है? दरअसल, दक्षिण कोरिया में पिछले कुछ सालों में बच्चों की पैदाइश में बहुत कमी आई है. जिसके चलते वहां की आबादी तेजी से बुढ़ी हो रही है. ऐसे में भविष्य में देश की अर्थव्यवस्था और समाजिक ढांचे को संभालने के लिए युवाओं की कमी हो सकती है. इसी समस्या से निपटने के लिए कंपनियां कर्मचारियों को बच्च पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं.
SOUTH KOREA: The Financial Times reports that construction group Booyoung is 'offering workers a $75,000 bonus for each baby they produce' amid plunging birth rate.
— The Spectator Index (@spectatorindex) March 28, 2024
बुयोँग कंपनी ने साल 2021 से अब तक बच्च पैदा करने वाले कर्मचारियों को कुल $5.25 मिलियन (लगभग 39 करोड़ रुपये) का बोनस दे चुकी है. कंपनी का कहना है कि वो न सिर्फ कर्मचारियों को आर्थिक मदद देना चाहती है बल्कि देश की इस समस्या को दूर करने में भी अपना योगदान देना चाहती है.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY