Russia-Ukraine: यूक्रेन का बड़ा दावा, जंग में मारे गए 11000 रूसी सैनिक, 44 लड़ाकू विमान और 285 टैंक ध्वस्त, देखिए तबाही की पूरी लिस्ट
जंग के 11 वें दिन यूक्रेन सशस्त्र बलों ने बड़ा दावा किया है. यूक्रेन के मुताबिक जंग के दौरान 11000 रूसी सैनिकों मारे गए. यूक्रेन पूरी लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि उसने रूस को कितना नुकसान पहुंचाया है.
Russia-Ukraine War: जंग के 11 वें दिन यूक्रेन सशस्त्र बलों ने बड़ा दावा किया है. यूक्रेन के मुताबिक जंग के दौरान 11000 रूसी सैनिकों मारे गए (11000 Russian Troops Killed) हैं. वहीं 285 टैंक, 44 लड़ाकू विमान, 48 हेलीकॉप्टर, 50 मिसाइल लॉन्चर, 985 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 109 तोपखाने, 21 विमान भेदी युद्ध, 447 वाहन, 2 स्पीडबोट, 60 ईंधन टैंक तबाह हो गए हैं.
रूस ने भी मचाई तबाही
इसी बीच रूस ने दावा किया है कि उसने 11 दिन में यूक्रेन के 2203 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है. यूक्रेन के मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-300 भी तबाह हो गया है.रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 11 दिन से जारी जंग में यूक्रेन की जमीन पर 69 विमान और हवा में 21 विमान, 748 टैंक, 76 रॉकेट लॉन्चर, 274 फील्ड आर्टिलरी और मोर्टार, विशेष सैन्य वाहनों की 532 इकाइयां, 59 मानव रहित हवाई वाहन उपकरण ध्वस्त किए गए हैं.
These are the indicative estimates of Russia's losses as of March 6, according to the Armed Forces of Ukraine. pic.twitter.com/TgPPCn565U
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) March 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

