विदेश

Terrorist Attack: नाइजीरिया के मस्जिद में नमाजियों पर आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 9 लोगों की मौत

नाइजीरिया के कडुना राज्य के इकारा के एक मस्जिद में शुक्रवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला किया. इस हमले में 9 नमाजियों की मौत हो गई.

Terrorist Attack: नाइजीरिया के मस्जिद में नमाजियों पर आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 9 लोगों की मौत
Terrorist Attack (Photo Credit : Twitter)

नाइजीरिया के कडुना राज्य के इकारा के एक मस्जिद में शुक्रवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला किया. इस हमले में 9 नमाजियों की मौत हो गई. इकारा स्थानीय सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य अलहसन मुहम्मद ने बताया कि हमलावरों ने मस्जिद पर हमला किया. अलहसन मुहम्मद ने जानकारी दी कि आतंकी हमला शुक्रवार को इशा की नमाज के बाद हुई. हमलावर के पास मॉर्डन हथियार थे. वे लोग मोटरसाइकिल से आए थे. उन्होंने साया-साया समुदाय के लोगों पर हमला किया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).