विदेश

VIDEO: 'रूस हमें धरती से मिटाने की कोशिश कर रहा है', मिसाइल हमलों के बाद बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस हमें धरती से मिटाने की कोशिश कर रहा है.

VIDEO: 'रूस हमें धरती से मिटाने की कोशिश कर रहा है', मिसाइल हमलों के बाद बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Photo Credit : Twitter)

Russia-Ukraine War, Kyiv Hit By Missiles: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत पूरे देश के कई इलाकों पर अब तक का सबसे भीषण मिसाइल हमला किया है. यूक्रेन के मुताबिक रूस ने 75 मिसाइलें दागी हैं. कीव के कई इलाकों में जोरदार विस्‍फोट की आवाजें सुनाई दी हैं. रूसी हमलों से कई जगहों को भारी नुकसान हुआ है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस हमें धरती से मिटाने की कोशिश कर रहा है' सीएनएन ने बताया कि कीव पर हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए और खार्किव, ल्वीव, मायकोलाइव और निप्रॉपेट्रोस शहरों में अधिकारियों ने मिसाइल और रॉकेट हमलों की भी सूचना दी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).