विदेश

Pakistan: इमरान खान ने बुलाई संसदीय बोर्ड की बैठक, अगले चुनाव में टिकट बंटवारे पर होगा मंथन

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने मंगलवार को पीटीआई संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है. वह संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो अगले चुनाव में टिकट बंटवारे पर विचार करेगा.

Pakistan: इमरान खान ने बुलाई संसदीय बोर्ड की बैठक, अगले चुनाव में टिकट बंटवारे पर होगा मंथन
इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

Pakistan: प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार (कल) को पीटीआई संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक वह संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो अगले चुनाव में टिकट बंटवारे पर विचार करेगा. पाकिस्तान में रविवार को नेशनल असेंबली के स्पीकर ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ आल्वी ने संसद को भंग कर दिया. स्पीकर के इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए इसके खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है. इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).