इस देश के प्रधानमंत्री पर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट का आरोप, राष्ट्रपति ने PM पद से किया बर्खास्त
राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने प्रधानमंत्री हेक्टर वेलर पिंटो को उनकी नियुक्ति के तीन दिन बाद ही बर्खास्त कर दिया है. पिंटो के खिलाफ उनकी पत्नी की ओर से घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है.
5 फरवरी: पेरू (Peru) के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) ने घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद नवनियुक्त प्रधानमंत्री हेक्टर वेलर के खिलाफ कार्रवाई की है. राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने प्रधानमंत्री हेक्टर वेलर पिंटो (Hector Valer Pinto) को उनकी नियुक्ति के तीन दिन बाद ही बर्खास्त (Sacked) कर दिया.
प्रधानमंत्री पिंटो के खिलाफ उनकी पत्नी की ओर से घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का आरोप लगाया गया है. अब कैबिनेट को फिर से गठित किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिंटो की पत्नी और बेटी (Wife and daughter) ने साल 2016 में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा को शिकायत की थी. वही हेक्टर वेलर पिंटो ने घरेलू हिंसा (Domestic violence) से इनकार किया है. पिंटो के मुताबिक उन्हें इस मामले में कभी भी दोषी करार नहीं दिया गया था.
Peru's President Pedro Castillo has sacked Prime Minister Hector Valer Pinto three days after appointing him. He was reported for domestic violence by his wife and daughter in 2016.https://t.co/7jgWKgcfia
— DW News (@dwnews) February 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

