Pakistan: इमरान सरकार ने मानी हार! फवाद चौधरी ने ट्विटर पर बदली अपनी प्रोफाइल, खुद को बताया पूर्व मंत्री
पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट का बायो पूर्व I & B मंत्री में बदल दिया है.
पाकिस्तान, 9 अप्रैल: पाकिस्तान के सूचना मंत्री चौधरी फवाद हुसैन (Fawad Chaudhry Twitter )ने पीएम इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट का बायो पूर्व I & B मंत्री में बदल दिया है. वहीं इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर किया है. बता दें कि आज रात विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है, उससे पहले ही पीटीआई ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दायर कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इमरान सरकार को झटका देते हुए डिप्टी स्पीकर के फैसले को पलट दिया था और नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश दिया था.
Pakistan's I&B Minister Choudhary Fawad Hussain changes his Twitter account bio to former I&B minister ahead of voting on no-confidence motion against PM Imran Khan pic.twitter.com/vyn4mxYlFR
— ANI (@ANI) April 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

