Blast In Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के पास धमाका, करीब 7 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा जख्मी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मस्तुंग में विस्फोट हुआ है. पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार धमाके में 7 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं 25 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.
Blast In Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मस्तुंग में विस्फोट हुआ है. पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार धमाके में 7 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं 25 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. एक अधिकारी के अनुसार ब्लास्ट उस मस्जिद के पास हुआ जहां लोग ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए इकट्ठा हो रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों में एक डीएसपी की भी जान गई है. हालांकि बीबीसी ऊर्दू ने मस्तुंग के एसएसपी शोएब मसूद के हवाले से बताया कि धमाके में 20 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हुए हैं. शोएब मसूद ने इस धमाके के आत्मघाती विस्फोट होने की संभावना जताई है. हालांकि अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
Tweet:
Pakistan's Geo News reports, "At least seven people were killed while more than 25 sustained injuries in a blast that took place in Balochistan's Mastung on Friday. An official said that the explosion took place near the mosque where people were gathering to mark Eid Miladun…
— ANI (@ANI) September 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

