Missing Titanic Submersible: टाइटन में बचा है बस ही कुछ घंटे का ऑक्सीजन, टाइटैनिक के पास लापता हुई पनडुब्बी में सवार है कई अरबपति
पनडुब्बी टाइटन को आपात स्थिति में 96 घंटे तक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए डिजाइन किया गया था. पनडुब्बी में बैठने के लिए कोई सीट नहीं है बल्कि एक सपाट फर्श है जिस पर पांच लोग बैठ सकते हैं.
Missing Titanic Submersible: ओशनगेट कंपनी की पनडुब्बी टाइटन रविवार को समुद्र के अंदर लापता हो गई. पनडुब्बी में पांच लोग सवार थे जो टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकले थे. दुनिया भर के बचावकर्मी अभी भी लापता पनडुब्बी टाइटन की तलाश कर रहे हैं. वहीं जहाज पर सवार पांच लोगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति खत्म होने में सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं, जिसके कारण बचावकर्मी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं.
पनडुब्बी टाइटन को आपात स्थिति में 96 घंटे तक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए डिजाइन किया गया था. पनडुब्बी में बैठने के लिए कोई सीट नहीं है बल्कि एक सपाट फर्श है जिस पर पांच लोग बैठ सकते हैं. ये भी पढ़ें- टाइटैनिक दिखाने वाली लापता पनडुब्बी कैसे मिलेगी
टाइटन के चालक दल के पास सीमित राशन है. लापता जहाज पर सवार पांच लोगों में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, पाकिस्तानी टाइकून शहजादा दाऊद और उनका बेटा शामिल हैं. बीतते समय के साथ पनडुब्बी में सवार लोगों के बचने की उम्मीदें भी धुंधली होती जा रही है.
Titanic-tour sub now has less than an hour left of oxygen supply#Titan #Titanic #TitanicRescue #titanicsubmersible #TitanicTour #Titansubmersible pic.twitter.com/wigdK5vShs
— Shubham Rai (@shubhamrai80) June 22, 2023
टाइटैनिक साल 1912 में अटलांटिक महासागर में डूब गया था. इसके मलबे को लेकर लोगों में बड़ी दिलचस्पी बनी रहती है. टाइटैनिक जहाज के मलबे तक पहुंचकर वापस आने में करीब आठ घंटे का समय लगता है. टाइटैनिक का मलबा 12,500 फीट की गहराई में है, जहां तक जाने के लिए दो घंटे, टाइटैनिक को देखने के लिए 4 घंटे और वहां से वापस आने में दो घंटे लगते हैं.
सूरज की रोशनी समुद्र के पानी में महज 660 फीट तक ही जा सकती है. स्कूबा डाइविंग के लिए लोग 130 फीट गहराई तक ही जाते हैं. समुद्र में अब तक का सबसे गहरा अंडरवाटर रेस्क्यू 1,575 फीट की गहराई में किया गया था. टाइटैनिक का मलबा बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से भी साढ़े चार गुना ज्यादा गहराई में है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

