विदेश

Morocco Earthquake Update: मोरक्को में आए भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 2 हजार के पार पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोरक्को में शुक्रवार की रात आये भीषण भूकंप ने तबाही मचा कर रख दी है. मलबे से एक के बाद एक लोगों के शव निकल रहे हैं. मोरक्को में आये भीषण भूकंप को लेकर ताजा जो खबर है. उसके अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,012 हो गई है. वहीं घायलों का संख्या 2000 हजार है. जिसमें 1,404 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Morocco Earthquake Update: मोरक्को में आए भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 2 हजार के पार पहुंची,  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Photo Credits Twitter

Morocco Earthquake Update:  मोरक्को में शुक्रवार की रात आये भीषण भूकंप ने तबाही मचा कर रख दी है. मलबे से एक के बाद एक लोगों के शव निकल रहे हैं. क्योंकि भूकंप की तीव्रता तेज होने की वजह से बड़ी संख्या में घर गिर गए और कुछ घरों में दरारे आईं हैं. मोरक्को में आये भीषण भूकंप को लेकर ताजा जो खबर है. उसके अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,012 हो गई है. वहीं घायलों का संख्या 2000 हजार है. जिसमें 1,404 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. मोरक्को में आये भूकंप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मोरक्को के लिए राहत वाली बात है कि भारत समेत कई देश मदद के लिए आगे आये है और इस मुसीबत की घड़ी में सरकार की मदद करना चाहते हैं.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि मोरक्को में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे भूकंप आया। भूकंप 18.5 किमी की गहराई में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई थी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).