विदेश

Al-Watan Tower in Gaza Demolished: हमास के हमले के बाद इजरायल ने भी किया जंग का ऐलान, गाजा में भीषण अटैक में अल-वतन टावर ध्वस्त- VIDEO

फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) के इजरायल पर हमला करने के बाद दोनों देशों के बीच खुनी जंग शुरू हो गई है. दोनों देशों के बीच छिड़े जंग में इजरायली के हमले में गाजा में अल-वतन टावर को ध्वस्त हो गया. पूरा टावर आग के गोलों में तब्दील हो गया है.

Al-Watan Tower in Gaza Demolished: हमास के हमले के बाद इजरायल ने भी किया जंग का ऐलान, गाजा में भीषण अटैक में अल-वतन टावर ध्वस्त- VIDEO
Photo Credits Twitter

Israel-Palestine War:  फिलिस्तीनी इस्लामी आतंकवादी समूह हमास के इजरायल पर हमला करने के बाद दोनों देशों के बीच खुनी जंग शुरू हो गई है.  दोनों देशों की तरफ से एक के बाद एक हमले हो रहे हैं. जिसकी वजह से दोनों देशों में जोरदार धमाकों की आवाज आ रही है.  हमास के हमले के बाद इजरायल  के पीएम ने भी जंग का ऐलान कर दिया हैं.  दोनों देशों के बीच छिड़े जंग में इजरायल ने भी हमला करने शुरू कर दिए हैं. इजरायल  के जंग के ऐलान के बाद गाजा में अल-वतन टावर पर हमला किया है.  जिसमें अल-वतन टावर ध्वस्त हो गया है. इजरायल द्वारा गाजा में  अल-वतन टावर पर हमले का वीडियो भी सामने आया है.वीडियो में देखा जा रहा है कि इजरायल की तरफ से जोरदार हमले के बाद अल-वतन टावर  धू-धू कर जल रहा है. वहीं बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिर गया.

वहीं इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने  इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास)  के हमले के बाद जंग का ऐलान कर दिया है. पीएम  नेतन्याहू ने अपने ऐलान में कहा कि इजरायल फिलिस्तीनी  इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास)  को मुंह तोड़ जवाब देगा.  वहीं हमास के हमले के के दिन पहले  शनिवार शाम को एक टेलीविजन संबोधन में, इजरायली नेता ने उस दिन को इजरायल के इतिहास में एक गंभीर क्षण बताया और कहा कि उनका देश "बदला लेगा" और हमास के आतंकवादियों को हराएगा. उन्होंने कहा, "इज़राइल रक्षा बल हमास की क्षमताओं को नष्ट करने के लिए तुरंत अपनी सारी शक्ति का उपयोग करेंगे."

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).