Israel-Hamas War: जंग से कराह रहे फिलिस्तीन के लोगों के लिए भारत ने दिखाया बड़ा दिल, राहत सामग्री-मेडिसिन से भरा भेजा विमान (See Pics-Videos)
इजराइल और हमास जारी खुनी जंग के बीच भारत ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता के रूप में मदद को लेकर हाथ आगे बढ़ाया है. भारत फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता के रूप में आपदा राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता भेजना शुरू कर दिया है
Israel-Hamas War: इजराइल और हमास जारी खुनी जंग के बीच भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए बड़ा दिल दिखाया है. भारत ने जंग के बीच करा रहे फिलिस्तीन के लोगों के मदद करने को लेकर मानवीय सहायता के रूप में हाथ आगे बढ़ाया है. भारत ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता के रूप में आपदा राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता भेजना शुरू कर दिया है. फिलिस्तीन के लोगों को को भेने जाने वाले मानवीय सहायता को लेकर रविवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने कहा कि भारत फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता भेजा रहा है. अरिंदम बागची ने एक्स, पूर्व ट्विटर पर कहा कि आईएएफ सी-17 उड़ान फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजा जा रहा है. सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं.
दोनों देशों के बीच 7 अक्टूबर से जारी है खुनी जंग:
हमास के हमले के बाद इजराइल और फिलिस्तीन के बीच सात अक्टूबर से जंग जारी है. दोनों देशों के बीच जारी खुनी जंग में इजराइल में तो लोगों की जाने गई है. लेकिन जवाबी कार्रवाई में फिलिस्तीन में खासकर गाजा पट्टी में लोगों की बड़ी संख्या में जाने गई है और लोग घायल हुए हैं. इजराइल के हमले के चलते गाजा समेत फिलिस्तीन में इलाज से लेकर खाने पीने के लिए लोगो करा रहे हैं.
Tweet:
🇮🇳 sends Humanitarian aid to the people of 🇵🇸!
An IAF C-17 flight carrying nearly 6.5 tonnes of medical aid and 32 tonnes of disaster relief material for the people of Palestine departs for El-Arish airport in Egypt.
The material includes essential life-saving medicines,… pic.twitter.com/28XI6992Ph
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) October 22, 2023
Video:
#WATCH | Hindon Air Base, Ghaziabad (Uttar Pradesh) | An IAF C-17 flight carrying nearly 6.5 tonnes of medical aid and 32 tonnes of disaster relief material for the people of Palestine departs for El-Arish airport in Egypt.
The material includes essential life-saving medicines,… pic.twitter.com/aAlNbhEJ9L
— ANI (@ANI) October 22, 2023
Video:
#WATCH | Hindon Air Base, Ghaziabad (Uttar Pradesh) | An IAF C-17 flight carrying nearly 6.5 tonnes of medical aid and 32 tonnes of disaster relief material for the people of Palestine departs for El-Arish airport in Egypt.
The material includes essential life-saving… pic.twitter.com/HF5WJNAB58
— ANI (@ANI) October 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

