VIDEO: ब्रिटेन के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, भगवा झंडे को भी उतारकर फेंका, भारत ने की एक्शन लेने की मांग
लीसेस्टर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
लीसेस्टर (Leicester Violence) में एक पक्ष ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की थी और मंदिर के ऊपर लगे भगवा झंडे को उतारकर फेंक दिया था. ब्रिटेन में इंडियन हाई कमीशन ने इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा की निंदा की है.
इंडियन हाई कमीशन ने कहा, हम लीसेस्टर शहर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और प्रतीक को नष्ट करने की कड़ी निंदा करते हैं. हमने इस मामले को ब्रिटेन प्रशासन के समक्ष सख्ती से रखा है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है. हम इस हमले के प्रभावितों को सुरक्षा देने का भी आह्वान करते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि काले कपड़े पहने एक शख्स मंदिर की इमारत पर चढ़ता है और भगवा झंडे को उतार लेता है. लीसेस्टर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Shameful scenes of religious hatred against Hindus in Leicester by targeting their temple 👇 pic.twitter.com/4e0nWhYif8
— Wasiq Wasiq (@WasiqUK) September 18, 2022
Press Release: High Commission of India, London condemns the violence in Leicester. @MIB_India pic.twitter.com/acrW3kHsTl
— India in the UK (@HCI_London) September 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

