देश

VIDEO: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पूजा करने से पहले शिव मंदिर में झाड़ू लगाकर की सफाई

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के शिव मंदिर में पूजा करने से पहले झाड़ू लगा कर मंदिर की सफाई की.

VIDEO: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पूजा करने से पहले शिव मंदिर में झाड़ू लगाकर की सफाई
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Photo Credits : ANI)

Presidential Elections 2022, ओडिशा: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने रायरंगपुर के शिव मंदिर में पूजा करने से पहले झाड़ू लगा कर मंदिर की सफाई की. आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को CRPF के जवानों द्वारा 24 घंटे जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.

झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार होंगी.

आपको बता दें कि अगले महीने की 25 तारीख को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा. नामांकन प्रक्रिया चल रही है. 29 जून को पर्चा भरने की आखिरी तारीख है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).