हांगकांग में इंस्टाग्राम स्टंट के लिए मशहूर 30 साल के रेमी ल्यूसिडी (Remi Lucidi) की 68 मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई. रेमी ल्यूसिडी हांगकांग की जिस गगनचुंबी इमारत से गिरे उसकी ऊंचाई 721 फीट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान रेमी ल्यूसिडी हांगकांग की बिल्डिंग पर चढ़ रहे थे. जैसे ही वे बिल्डिंग की ऊंचाई पर पहुंचे, अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वे नीचे गिर गए. उनके फैंस के लिए यह बेहद बुरी खबर है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय ल्यूसिडी स्टंट को अंजाम देने की कोशिश में ट्रेंगंटर टॉवर कॉम्प्लेक्स के पेंटहाउस के बाहर फंस गए. उन्होंने घबराहट में आकर खिड़की पर हाथ-पैर पटकना शुरू कर दिया, जिससे अंदर मौजूद नौकरानी चौंक गई. इसी दौरान ल्यूसिडी खुद पर से कंट्रोल खो बैठे और गिर गए.
Remi Lucidi: French daredevil 'falls to his death off skyscraper in Hong Kong'https://t.co/gCzebxJYzj— Sky News (@SkyNews) July 31, 2023
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY