Cow Dung as Rocket Fuel: दुनिया में पहली बार गाय के गोबर से उड़ा दिया रॉकेट, जापान के इस कारनामे से पूरा विश्व हैरान
जापानी अंतरिक्ष स्टार्टअप इंटरस्टेलर टेक्नलॉजीज़ ने जीरो रॉकेट के लिए होक्काइडो स्पेसपोर्ट में अपने कॉसमॉस इंजन की सफल लॉन्चिंग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है.
जापान गाय के गोबर का इस्तेमाल रॉकेट के ईंधन के तौर पर करने की तैयारी कर रहा है. अंतरिक्ष स्टार्टअप इंटरस्टेलर टेक्नलॉजीज़ ने जीरो रॉकेट के लिए होक्काइडो स्पेसपोर्ट में अपने कॉसमॉस इंजन की सफल लॉन्चिंग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है.
जापान की स्पेस इंडस्ट्री ने गुरुवार को एक प्रोटोटाइप रॉकेट इंजन का परीक्षण किया है. खास बात ये है कि इस रॉकेट का ईंधन गाय के गोबर से तैयार हुआ है. इस रॉकेट को बायोमीथेन के जरिए उड़ाया गया है, जिसे गोबर से तैयार किया जाता है. बायोमीथेन फ्यूल इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ किफायती भी है. इसमें कार्बन उत्सर्जन भी नहीं होगा.
बायोमीथेन ईंधन से उड़े इस रॉकेट ने ताकी शहर में करीब 10 सेकंड के लिए एक खुले हैंगर दरवाजे से 10-15 मीटर (30-50 फीट) दूर एक नीली और नारंगी लौ फेंकी. इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी ताकाहिरो इनागावा ने बताया कि इसमें इस्तेमाल हुआ बायोमीथेन पूरी तरह से दो स्थानीय डेयरी फार्मों में गाय के गोबर से बनाया गया था.
BIG BREAKING NEWS - Japan tests Rocket Engine powered by Cow Dung 🔥🔥
Japanese engineers have successfully test-fired a space rocket engine which runs on Cow Dung ⚡
This is REVOLUTIONARY because it will combat pollution, reduce emissions and also address energy needs in… pic.twitter.com/3qzJ6TGyQz
— Times Algebra (@TimesAlgebraIND) December 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

