Elon Musk नया झटका देने को तैयार, Twitter के 3700 कर्मचारियों की होगी छंटनी!
ट्विटर में सीईओ, सीएफओ समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी होने के बाद अब कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लगातार लटक रही है. कंपनी की कमान हाथ में लेने के बाद एलन मस्क झटके पर झटके दिए जा रहे हैं.
ट्विटर (Twitter) में सीईओ, सीएफओ समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी होने के बाद अब कर्मचारियों पर छंटनी (Layoff) की तलवार लगातार लटक रही है. कंपनी की कमान हाथ में लेने के बाद एलन मस्क (Elon Musk) झटके पर झटके दिए जा रहे हैं.
ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में बताया कि एलन मस्क ने लागत में कटौती के लिए Twitter Inc. में लगभग 3,700 नौकरियों में कटौती करने का बड़ा प्लान तैयार किया है. Elon Musk सोशल मीडिया कंपनी के मौजूदा काम को अपनी नई नीतियों के तहत बदलने के लिए कमर कस चुके हैं.
मस्क ने बीते दिनों एक ट्वीट में न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि 1 नवंबर से पहले ही ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई जा रही थी. 3,700 कर्मियों की छंटनी के प्लान पर भी ट्विटर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है. इससे पहले हाल ही एलन मस्क ने कंपनी के सभी डायरेक्टर्स की भी छुट्टी की है.
NEW: Elon Musk plans to eliminate ~3,700 jobs at Twitter on Friday. About half the staff. He also plans to end the “work from anywhere” policy… story w/ @EdLudlow pic.twitter.com/mADZUbJcDy
— Kurt Wagner (@KurtWagner8) November 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

