विदेश

Earthquake In Nepal: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया नेपाल, रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई तीव्रता

नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. नेपाल भूकंप की बड़ी त्रासदी झेल चुका है. यहां वर्ष 2015 में बड़ा खतरनाक भूकंप आया था.

Earthquake In Nepal: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया नेपाल, रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई तीव्रता
Earthquake प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

 Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. उत्तर बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल से सटे मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में सुबह 7.58 बजे धरती हिली.

नेपाल भूकंप की बड़ी त्रासदी झेल चुका है. यहां वर्ष 2015 में बड़ा खतरनाक भूकंप आया था. नेपाल में 25 अप्रैल 2015 की सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया था.

भूकंप की तीव्रता 7.8 थी. यह बड़ा विनाशकारी भूकंप था, क्योंकि इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा थी. भूकंप इतना भीषण था कि भारत के कई राज्यों में तेज भूंकप के झटके महसूस किए गए थे. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और सिद्धार्थनगर जिलों के कुछ मकान भी दरक गए थे. 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. 80 लाख से ज्यादा लोग इस भूकंप से प्रभावित हुए थे. संयुक्त राष्ट्र समेत दुनियाभर के कई देशों ने गंभीर मानवीय मदद भेजी थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).