Sex Before Marriage Ban: इस देश में शादी से पहले 'सेक्स' पर बैन, कानून तोड़ने वाले सीधे जाएंगे जेल!
जल्द ही शादी से पहले या शादी के बाद किसी पराए पुरुष व महिला के साथ सेक्स करना बैन हो जाएगा. इस कानून के मुताबिक, सिर्फ पति और पत्नी को ही शारीरिक संबंध बनाने का अधिकार होगा.
Sex Before Marriage Ban: इंडोनेशिया सरकार (Indonesian government) यौन संबंध को लेकर एक बड़ा फैसला लेने जा रही है. जल्द ही इंडोनेशिया में शादी से पहले या शादी के बाद किसी पराए पुरुष व महिला के साथ सेक्स करना बैन (Ban on Sex Before Marriage) हो जाएगा. इस कानून के मुताबिक, सिर्फ पति और पत्नी को ही शारीरिक संबंध बनाने का अधिकार होगा. अगर शादीशुदा या कोई अविवाहित महिला या पुरुष इस कानून को तोड़ते हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
इंडोनेशिया सरकार ने इस नए कानून के प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे सदन में पेश करने के बाद नए कानून को अमल में लाया जाएगा. हालांकि, इस मामले में कार्रवाई तब की जाएगी, जब कोई महिला या पुरुष अपने पार्टनर के खिलाफ या ऐसा करने वाले अविवाहितों के माता-पिता अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे.
इंडोनेशिया में करीब 3 साल पहले भी इस कानून को लागू करने की तैयारी की गई थी. लेकिन इसके खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे थे, जिसकी वजह से सरकार ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे.
Indonesia set to penalise sex outside marriage in overhaul of criminal code https://t.co/Flmx5cbyLU pic.twitter.com/AQCoJEyIp0
— Reuters (@Reuters) December 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

