VIDEO: खौफनाक! इंडोनेशिया के स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा, अबतक 127 लोगों की मौत
हिंसक घटना में मैदान में ही 34 लोगों की मौत हो चुकी थी. बाकी 93 लोगों की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है.
Indonesia Football Match Violence: इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है. फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं. इंडोनेशिया की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. हिंसक घटना में मैदान में ही 34 लोगों की मौत हो चुकी थी. बाकी 93 लोगों की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है.
ईस्ट जावा के एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे. फुटबॉल मैच का नतीजा आया तब मैदान में मैच देखने पहुंचे प्रशंसक आक्रोशित हो उठे. नाराज फैंस फुटबॉल मैदान में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया. आक्रोशित प्रशंसकों ने फुटबॉल मैदान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी. हर तरफ अफरा-तफरी मच गई.
WATCH: Rioting, police violence and tear gas at Indonesian football stadium. At least 129 people killed pic.twitter.com/M2bx0sdN6v
— BNO News (@BNONews) October 1, 2022
At least 127 killed, 180 injured after #violence at #football #match in #Indonesia. Terrible😱😨😰
pic.twitter.com/urpYslt1N3— Auron (@auron83591234) October 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 08:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

