Asim Jamil Shot Dead: इस्लामिक विद्वान मौलाना तारिक जमील के बेटे की पाकिस्तान के तलंबा में मौत, जांच में जुटी पुलिस
पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील (Tariq Jamil) के बेटे आसिम जमील (Asim Jamil) की मौत हो गई है. लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये खुदकुशी है या किसी ने उनकी हत्या की है.
Asim Jamil Shot Dead: पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील (Tariq Jamil) के बेटे आसिम जमील (Asim Jamil) की मौत हो गई है. लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये खुदकुशी है या किसी ने उनकी हत्या की है. इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है. मौलाना तारिक जमील ने खुद एक्स पर एक पोस्ट करके अपने बेटे की मौत के बारे में जानकारी दी. बता दें कि तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की मौत रविवार को पंजाब के खानेवाल में हुई थी. जानकारी के मुताबिक, सीने में गोली लगने की वजह से आसिम जमील की मौत हुई है. उन्होंने खुद को गोली मारी या किसी ने उनपर अटैक किया, इसकी जांच की जा रही है.
तारिक जमील ने एक्स पर लिखा,"हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटेंगे, मेरे बेटे असीम जमील का आज तलम्बा में निधन हो गया. इस आकस्मिक मौत से माहौल गमगीन हो गया. हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुखद अवसर पर अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखें. अल्लाह मेरे बेटे को जन्नत अल-फिरदौस में ऊंची जगह दे".
देखें ट्वीट:
Asim Jamil Shot Dead: Islamic Scholar Maulana Tariq Jamil's Son Killed in Pakistan's Talamba, Say Reports #AsimJamil #TariqJamil #Pakistan https://t.co/IOwGZWuWNi
— LatestLY (@latestly) October 29, 2023
انا للہ وانا الیہ راجعون
آج تلمبہ میں میرے بیٹے عاصم جمیل کا انتقال ہوگیا ہے. اس حادثاتی موت نے ماحول کو سوگوار بنا دیا۔ آپ سب سے گزارش ہے کہ اس غم کے موقع پر ہمیں اپنی دعاؤں میں یاد رکھیں. اللہ میرے فرزند کو جنت الفردوس میں اعلیٰ مقام عطا فرمائے۔
— Tariq Jamil (@TariqJamilOFCL) October 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2023 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

