Nikki Haley On PAK: 'पाकिस्तान आतंकवादियों का गढ़, US रोक देगा उसकी फंडिंग', अमेरिका की राष्ट्रपति उम्मीदवार निकी हेली का ऐलान
भारतीय मूल की निक्की हेली ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर मैं सत्ता में आई तो पाकिस्तान जैसे इन बुरे देशों को हम लाखों डॉलर नहीं देंगे.
Nikki Haley On Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदार भारतीय मूल की निक्की हेली ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर मैं सत्ता में आई तो पाकिस्तान जैसे इन बुरे देशों को हम लाखों डॉलर नहीं देंगे.
भारतीय मूल की निकी हेली ने ट्वीट कर कहा है कि वह राष्ट्रपति बनती हैं तो फिर पाकिस्तान, इराक और जिम्बाब्वे जैसे देशों को सैकड़ों मिलियन डॉलर की रकम फंडिंग के तौर पर नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा है कि एक मजबूत अमेरिका दुनिया के लिए एटीएम नहीं बनेगा.
A weak America pays the bad guys: Hundreds of millions to Pakistan, Iraq, and Zimbabwe last year alone.
A strong America won’t be the world’s ATM.
— Nikki Haley (@NikkiHaley) February 28, 2023
निक्की हेली ने कहा "पाकिस्तान कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठनों का घर है." हेली ने कहा कि अमेरिका ने विदेशी सहायता के तौर पर पिछले साल 46 अरब डॉलर खर्च किए, जो चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को दिए गए. अमेरिका टैक्सपेयर जानना चाहते हैं कि हमारा पैसा कहां जा रहा है और उसका क्या किया जा रहा है.
Pakistan is home to at least a dozen terrorist organizations. #CutEveryCent
— Nikki Haley (@NikkiHaley) March 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 07:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

