Imran Khan praises S Jaishankar: पीएम मोदी के बाद अब एस जयशंकर के मुरीद हुए इमरान खान, कहा- वो काबिले तारीफ हैं…
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत हथियारों की सप्लाई के लिए रूस पर निर्भर इसलिए था क्योंकि उसे पश्चिमी देशों से ये सप्लाई नहीं मिल रही थी. उन्होंने कहा, पश्चिमी देश देख रहे हैं कि हमारे पड़ोस में ही एक सैन्य तानाशाही वाला देश है फिर भी उसको सहयोगी बना रहे हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान किसी ना किसी बात पर भारत के नेताओं की तारीफ करते नजर आते हैं. एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है. इस बार उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ की है और वो भी उनके रूस और यूक्रेन को लेकर दिए गए बयान के चलते.
उन्होंने कहा, जिस तरह से भारतीय विदेश मंत्री ने रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर अपने लोगों का रुख दिखाया वह काबिले तारीफ है. हालांकि वो भारत के विदेश मंत्री है लेकिन इसके लिए मैं उनकी प्रशंसा करता हूं.”
दरअसल हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत हथियारों की सप्लाई के लिए रूस पर निर्भर इसलिए था क्योंकि उसे पश्चिमी देशों से ये सप्लाई नहीं मिल रही थी. उन्होंने कहा, पश्चिमी देश देख रहे हैं कि हमारे पड़ोस में ही एक सैन्य तानाशाही वाला देश है फिर भी उसको सहयोगी बना रहे हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना और आम नागरिकों की जान लेना दुनिया के किसी भी हिस्से में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने रूस- यूक्रेन संघर्ष में दोनों पक्षों के कूटनीति और वार्ता के रास्ते पर लौटने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि यह संघर्ष किसी की भी मदद नहीं कर रहा.
Former PM of Pakistan Imran khan's praise of the Indian external affairs Minister S. Jaishankar the manner in which the Indian MoEA took the stand of his people on the War of Russia & Ukraine is admirable, although he is the Minister of India, but I admire him for this
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) October 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2022 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

